देश की खबरें | तेलंगाना में कार में बंद हो जाने से दो बच्चियों की दम घुटने के कारण मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में सोमवार को एक कार में दुर्घटनावश बंद हो जाने के कारण चार और पांच साल की दो बच्चियों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 14 अप्रैल तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में सोमवार को एक कार में दुर्घटनावश बंद हो जाने के कारण चार और पांच साल की दो बच्चियों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना दमरगिड्डा गांव में दोपहर करीब दो बजे उस समय हुई, जब रिश्ते की दोनों बहनें खेलते समय अपने एक रिश्तेदार के घर के पास खड़ी कार में बैठ गईं।
पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि न तो उनके माता-पिता और न ही परिवार के अन्य सदस्यों को बच्चियों के कार के अंदर बंद हो जाने का पता लग पाया।
चेवेल्ला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 30-45 मिनट बाद उन्हें बच्चियां कार में बेहोश मिलीं और उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बच्चियां अपने माता-पिता के साथ दमरगिड्डा में अपने रिश्तेदार के घर एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं।
अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब तक अस्पताल पहुंची, तब तक माता-पिता शवों को लेकर अपने गांव चले गए थे।
पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
भाष्ज्ञा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)