देश की खबरें | हरियाणा में जहरीली शराब से मौत: मुख्यमंत्री ने दो दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जहरीली शराब के सेवन से जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की शनिवार को घोषणा की।
चंडीगढ़, सात नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जहरीली शराब के सेवन से जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की शनिवार को घोषणा की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में शराब की अवैध बिक्री में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों और शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि हरियाणा के सोनीपत और पानीपत में कथित रूप से जहरीली शराब का सेवन करने के बाद पिछले कुछ दिनों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई।
बयान में कहा गया है कि खट्टर ने दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
उसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने मामले में गिरफ्तारी की है और अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे नेटवर्क का भंडाफोड़ करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)