देश की खबरें | तिलक राज और अंजलि शर्मा को शीर्ष परिषद में जगह देगा डीडीसीए, भारद्वाज को हटाया जा सकता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा के पत्र के बाद पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों तिलक राज शर्मा और अंजलि शर्मा को अपनी शीर्ष परिषद में शामिल करेगा।

जियो

नयी दिल्ली, 17 जून दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा के पत्र के बाद पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों तिलक राज शर्मा और अंजलि शर्मा को अपनी शीर्ष परिषद में शामिल करेगा।

इन दोनों को शीर्ष परिषद में शामिल किए जाने से पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों और निदेशकों में शामिल संजय भारद्वाज को डीडीसीए की शीर्ष परिषद से हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल चार जवानों की हालत स्थिर.

नए संविधान के अनुसार सभी राज्य इकाइयों की शीर्ष परिषद में एक पूर्व पुरुष और महिला क्रिकेटर शामिल होगी जिस नियम को डीडीसीए ने इतने महीनों तक तवज्जो नहीं दी थी।

हालांकि मल्होत्रा के ईमेल में साफ तौर पर कहा गया है कि शीर्ष परिषद की अगली बैठक में तिलक राज और अंजलि शर्मा को बुलाया जाए। इस पत्र की प्रति पीटीआई के पास है।

यह भी पढ़े | गलवान घाटी में भारत और चीन के प्रमुख जनरलों के बीच चल रही वार्ता खत्म: 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मल्होत्रा ने दोनों खिलाड़ियों के नाम और संपर्क की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘‘आपकी जानकारी के लिए मैं आपको यह ईमेल भेज रहा हूं जिसमें शीर्ष परिषद के पुरुष और महिला दोनों सदस्यों की जानकारी साझा की गई है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार इन दोनों सदस्यों को आपकी शीर्ष परिषद की अगली बैठक में बुलाना अनिवार्य है।’’

डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा कि नियमों के अनुसार तिलक राज और अंजलि दोनों को शामिल किया जाएगा।

मनचंदा ने कहा, ‘‘बेशक यह ईमेल आईसीए ने भेजा है इसलिए हम इसका सम्मान करेंगे। दोनों को शीर्ष परिषद की अगली बैठक जब भी होगी तो उसमें बुलाया जाएगा।’’

तिलक राज के शामिल होने का मतलब हैं कि भारद्वाज को बाहर किया जाएगा। बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों का हालांकि मानना है कि यह आईसीए का अधिकार क्षेत्र नहीं है कि वह राज्य इकाई को बताए कि उनके खिलाड़ी संघ का प्रतिनिधि कौन होगा।

बीसीसीआई के एक अनुभवी अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आईसीए को अधिकार है कि वह खिलाड़ियों को नामों के साथ प्रतिनिधि के रूप में शामिल करने को लेकर डीडीसीए को पत्र लिखे। यह राज्य इकाई का विशेषाधिकार है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील