अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के करीबी फहीम मचमच की कोरोना से पाकिस्तान में मौत

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नजदीकी सहयोगी गैंगस्टर फहीम मचमच की कोविड-19 से पाकिस्तान के कराची में मौत हो गई है. मुंबई पुलिस के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के नजदीकी सहयोगी गैंगस्टर फहीम मचमच (Faheem Machmach) की कोविड-19 (COVID-19) से पाकिस्तान के कराची में मौत हो गई है.  मुंबई पुलिस के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात को कराची के एक निजी अस्पताल में 51 वर्षीय मचमच की मौत हो गई. फहीम अहमद शरीफ उर्फ मचमच हत्या, हत्या के प्रयास, उगाही और अन्य आपराधिक वारदातों में मुंबई तथा अन्य शहरों में वांछित था.

पुलिस के अनुसार वह दक्षिण मुंबई के भिंडी बजार इलाके के पेरू लेन का रहने वाला था और अपराध की सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते दाऊद इब्राहिम और उसके दाहिने हाथ छोटा शकील का नजदीकी सहयोगी बन गया था.  माना जा रहा था कि मचमच पिछले सात साल से दाऊद के साथ पाकिस्तान में रह रहा था. यह भी पढ़े: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नी महजबीन COVID-19 से संक्रमित, कराची के आर्मी अस्पताल में भर्ती: रिपोर्ट

बता दें कि फहीम को मुंबई पुलिस ने 1995 में जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी आदि के विभिन्न गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया था, लेकिन वह एक अदालत से जमानत हासिल करने में सफल रहा. उस वर्ष दुबई भागने की कोशिश करते हुए उसे फिर से मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पकड़ा गया था, लेकिन पुलिस की आपत्तियों के बावजूद, फहीम को फिर से जमानत मिल गई.

अपनी दूसरी जमानत का सर्वोत्तम लाभ उठाते हुए, फहीम दुबई भाग गया और तब से उसका नाम आतंक सहित कई अवैध गतिविधियों में शामिल हो गया है, लेकिन वह किसी तरह दो दशकों से अधिक समय तक मुंबई पुलिस के चंगुल से बाहर रहने में कामयाब रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड