देश की खबरें | एथलीट की हत्या के मामले में हिप्र उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की बेटी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने छह साल पहले चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज सुखमनप्रीत सिंह उर्फ ​​सिप्पी सिद्धू की हत्या के मामले में बुधवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

नयी दिल्ली, 15 जून सीबीआई ने छह साल पहले चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज सुखमनप्रीत सिंह उर्फ ​​सिप्पी सिद्धू की हत्या के मामले में बुधवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को कुछ दस्तावेजी सबूत मिले जो बताते हैं कि कल्याणी सिंह और सिद्धू करीबी थे तथा उनके प्रेम संबंधों में खटास आ गई थी।

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंह की बेटी कल्याणी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां वह सवालों से बचती नजर आई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने 13 अप्रैल 2016 को चंडीगढ़ प्रशासन के अनुरोध पर सिद्धू की हत्या में प्राथमिकी दर्ज की थी जो एक वकील भी थे।

बयान में कहा गया, “आगे की जांच के दौरान, मामले में आरोपी (कल्याणी सिंह) की कथित संलिप्तता सामने आई। तदनुसार, उससे पूछताछ की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गिरफ्तार आरोपी को आज (बुधवार) विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, चंडीगढ़ की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट