देश की खबरें | दार्जिलिंग के चिड़ियाघर को भारत के सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर का दर्जा मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (पीएनएचजेडपी) को देश का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है, जबकि कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर को चौथा स्थान मिला है।

दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल), 15 सितंबर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (पीएनएचजेडपी) को देश का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है, जबकि कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर को चौथा स्थान मिला है।

बीते 10 सितंबर को भुवनेश्वर में चिड़ियाघर निदेशकों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस दौरान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने देश भर के चिड़ियाघरों की रैंकिंग सूची जारी की।

गौरतलब है कि देशभर में करीब 150 चिड़ियाघर हैं।

सूची के अनुसार, चेन्नई के अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क ने दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि कर्नाटक के मैसूर स्थित श्री चामराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन को तीसरा स्थान मिला है।

दार्जिलिंग चिड़ियाघर के निदेशक बसवराज होलेयाची ने कहा, ''इस सम्मान से हम उत्साहित हैं और इसका श्रेय चिड़ियाघर के सभी कर्मियों को जाता है।''

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने प्रबंधन और प्रभावशीलता जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर सभी चिड़ियाघरों का मूल्यांकन किया।

चिड़ियाघर के निदेशक ने बताया कि दार्जिलिंग चिड़ियाघर को सबसे अधिक 83 प्रतिशत अंक मिलें

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड