देश की खबरें | दापोली रिजॉर्ट मामला: ईडी ने परब के सहयोगी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रत्नागिरी जिले के दापोली में एक रिज़ॉर्ट के निर्माण से जुड़े कथित धन शोधन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल परब के एक सहयोगी के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत में सोमवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

मुंबई, आठ मई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रत्नागिरी जिले के दापोली में एक रिज़ॉर्ट के निर्माण से जुड़े कथित धन शोधन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल परब के एक सहयोगी के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत में सोमवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

आरोप पत्र परब के सहयोगी सदानंद कदम और पूर्व उपसंभागीय अधिकारी जयराम देशपांडे के खिलाफ दायर किया गया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले में परब से भी पूछताछ की थी। वह पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाले शिवसेना गुट के वरिष्ठ नेता हैं।

परब ने इस साल मार्च में मामले को रद्द करने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और अंतरिम राहत भी मांगी थी कि उनकी याचिका पर सुनवाई पूरी होने तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।

उच्च न्यायालय ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था और मामले की सुनवाई जून के लिए स्थगित कर दी थी।

केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय ने परब, साई रिज़ॉर्ट, सी कोंच रिज़ॉर्ट और अन्य के खिलाफ पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी से धन शोधन का मामला जुड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\