देश की खबरें | डांगरी हमला: आतंकवादियों की सूचना देने पर 10 लाख रुपये का इनाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि डांगरी गांव में हुए हमले में शामिल आतंकवादी राजौरी जिले के पहाड़ी इलाकों में छिपे हैं और उनके बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

राजौरी/जम्मू, आठ फरवरी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि डांगरी गांव में हुए हमले में शामिल आतंकवादी राजौरी जिले के पहाड़ी इलाकों में छिपे हैं और उनके बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

पुलिस ने मंगलवार रात जारी एक परामर्श में आतंकवादियों की किसी भी तरह से मदद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर भी आगाह किया।

राजौरी के डांगरी गांव में एक जनवरी को हुए आतंकवादी हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी और 14 अन्य घायल हुए थे। कुछ मकानों पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो भाइयों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं हमलावरों द्वारा छोड़े गए आईईडी (संवर्धित विस्फोटक उपकरण) में अगले दिन विस्फोट होने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने कहा, ‘‘ डांगरी गांव में हमले की साजिश रचने वाले आतंकवादी अब भी राजौरी की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। वे फिर से एक आतंकवादी घटना को अंजाम दे सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ लोग पुलिस और (सुरक्षा) बलों की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के अलावा इन आतंकवादियों की अन्य चीजों को लेकर मदद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन ‘‘आतंकवादियों’’ पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कहा, ‘‘ आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। मुखबिर का नाम गुप्त रखा जाएगा।’’

पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

इससे पहले रविवार को डांगरी के निवासियों ने गांव में हमलों के पीछे आतंकवादियों का पता लगाने में सुरक्षा एजेंसियों की ‘‘विफलता’’ पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने धमकी दी कि यदि सुरक्षा एजेंसियां अगले 15 दिन के भीतर आतंकवादियों का खात्मा नहीं करती तो वे भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\