जरुरी जानकारी | डीएएमईपीएल मामले में डीएमआरसी ने अदालत से कहा: केंद्र, दिल्ली सरकार के बीच बैठक 12 दिसंबर तक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक मध्यस्थता फैसले के तहत डीएमआरसी द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (डीएएमईपीएल) को देय राशि का आधा-आधा हिस्सा वहन करने पर विचार करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार 12 दिसंबर तक बैठक कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर एक मध्यस्थता फैसले के तहत डीएमआरसी द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (डीएएमईपीएल) को देय राशि का आधा-आधा हिस्सा वहन करने पर विचार करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार 12 दिसंबर तक बैठक कर सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को यह जानकारी दी।

जस्टिस कामेश्वर राव को महान्यायवादी आर वेंकटरमणी ने बताया कि दिल्ली में होने वाले चुनावों के कारण सरकारों को कुछ और समय चाहिए और इस संबंध में मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलानी होगी।

उन्होंने कहा, ''इसलिए मुझे लगता है कि वे 12 दिसंबर तक अगले दौर की बैठक कर लेंगे और इस बारे में कुछ समझ बनेगी, ताकि दोनों पक्ष अपना 50-50 प्रतिशत योगदान कर सकें।''

वेंकटरमणी ने अदालत से अनुरोध किया कि इस मामले की सुनवाई 12 दिसंबर को की जाए।

इससे पहले डीएमआरसी ने अदालत को बताया था कि दिल्ली सरकार ने भी निगम से इस संबंध में पूरी जानकारी मांगी है, ताकि एक अंशधारक होने के नाते वह बाकी 50 प्रतिशत भार वहन करने के अनुरोध पर विचार कर सके।

डीएएमईपीएल का कहना है कि डीएमआरसी ने उसे 14 मार्च को केवल 166.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और उसने अपनी याचिका में डीएमआरसी के बैंक खातों और सावधि जमा को कुर्क करके 4,427.41 करोड़ रुपये के भुगतान का निर्देश देने की अपील की है।

सुनवाई के दौरान डीएएमईपीएल के वकील जयदीप गुप्ता ने कहा कि स्थिति बदतर हो गई है और अटॉर्नी जनरल ने अब तक वक्त मांगने के सिवा कुछ नहीं किया है।

इसके बाद अदालत ने विधि अधिकारी से पूछा मामले को सुलझाने में कितना समय लगेगा। इस पर एटॉर्नी जनरल ने कहा कि डीएमआरसी अपने पास से इतनी राशि देने में सक्षम नहीं है और ऐसा करने पर इसकी सेवाएं बंद हो जाएंगी।

अदालत ने डीएमआरसी को समाधान के लिए और वक्त दिया और मामले को अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर को सूचीबद्ध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी