देश की खबरें | डलास गोलीबारी: नौ लोग मारे गए,हमलावर भी शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोलीबारी की घटना शनिवार को ‘एलेन प्रीमियम आउटलेट्स’ में दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर हुई। यह स्थान डलास से 25 मील उत्तर में है और उसमें 120से अधिक दुकानें हैं।
गोलीबारी की घटना शनिवार को ‘एलेन प्रीमियम आउटलेट्स’ में दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर हुई। यह स्थान डलास से 25 मील उत्तर में है और उसमें 120से अधिक दुकानें हैं।
पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी को मार गिराया गया है और लगता है कि उसने अकेले ही गोलीबारी की थी। पुलिस ने फिलहाल हताहतों और हमलावार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। डलास के एक चिकित्सालय ने कहा कि पांच साल के एक बच्चे का उपचार चल रहा है।
कम से कम सात लोगों का उपचार चल रहा है,जिनमें तीन की हालात गंभीर है।
एलेन दमकल विभाग के प्रमुख जोनाथन बॉयड ने कहा कि हमलावर सहित सात लोगों को घटनास्थल पर मृत घोषित किया गया, दो की बाद में मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि एलेन पुलिस के एक अधिकारी को ‘एलेन प्रीमियम आउटलेट्स’ में गोलीबारी की आवाज सुनाई दी।
पुलिस विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई की और हमलावर को ढेर कर दिया। इसके बाद उसने अन्य पुलिसकर्मियों को भेजे जाने का अनुरोध किया। इलाके को अब कोई खतरा नहीं है।’’
सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा घटना के वीडियो में गोलीबारी के वक्त सैकडों लोग दुकानों से बाहर निकलते दिखाई दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बतायाा कि कुछ लोग उक्त स्थान पर कम से कम दो घंटे तक छिपे रहे और इस दौरान पुलिसकर्मियों ने इलाके को साफ किया।
गवर्नर ग्रेग एबोट ने इसे ‘‘ स्तब्ध करने वाली घटना करार दिया।’’
व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को मदद का भरोसा दिलाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)