देश की खबरें | दलित किशोरी पर तेजाब से हमला, दो बहनें भी झुलसी : विपक्ष ने किया सरकार पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस इसे एकतरफा प्रेम प्रसंग को लेकर हुई घटना बता रही है। वहीं, विपक्ष ने इस घटना को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुलिस इसे एकतरफा प्रेम प्रसंग को लेकर हुई घटना बता रही है। वहीं, विपक्ष ने इस घटना को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला किया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गांव में सोमवार की रात अपने घर की छत पर तीन नाबालिग लड़कियां सो रही थीं। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी लड़की खुशबू (17) पर निशाना लगाते हुए तेजाब फेंक दिया, जिससे वह करीब तीस फीसदी झुलस गई।

यह भी पढ़े | कोरोना को मत देने वाले उप राष्ट्रपति Venkaiah Naidu ने कहा- शारीरिक तंदरुस्ती, मानसिक दृढ़ता और देशी भोजन ने मुझे कोविड-19 से उबरने में मदद की.

पाण्डेय ने बताया कि इस घटना में खुशबू के पास ही सो रही उसकी दो छोटी बहनों कोमल (सात) और मुस्कान (पांच) पर भी तेजाब गिरा, जिससे वे दोनों झुलस गईं। तीनों को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पाण्डेय ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पसका गांव का ही रहने वाला आशीष नामक लड़का खुशबू से एकतरफा प्रेम करता था। पूछताछ के दौरान पीड़ित बालिका ने बताया कि आशीष उसे पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। वह उस पर बातचीत करने का दबाव डाल रहा था।

यह भी पढ़े | Durga Puja 2020: असम सरकार ने दुर्गा पूजा के लिए जारी की SOP, पंडालों की स्थापना और मूर्ति विसर्जन के लिए दिए दिशा निर्देश.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की के बयान के समर्थन में कई अन्य साक्ष्य भी मिले हैं। इस आधार पर आशीष की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लड़कियों के पिता हुरई ने बताया कि उनकी बेटियों पर किसी ने तेजाब डाल दिया। शुरू में ऐसा लगा कि उनकी बेटियां आग लगने से जली हैं, मगर बाद में पता चला कि किसी ने उन पर तेजाब डाला है।

उन्होंने कहा कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है और न ही उन्हें किसी पर शक है।

इस बीच, बसपा की मुखिया मायावती ने इस घटना पर राज्य सरकार को घेरते हुए एक ट्वीट में कहा, ''भू-माफियाओं द्वारा पुजारी की हत्या के प्रयास के बाद उत्तर प्रदेश के गोण्डा में ही सोते समय तीन दलित बहनों पर एसिड डालकर जलाने का प्रयास अति-दुःखद व शर्मनाक है। यूपी में कानून-व्यवस्था का इतना बिगड़ जाना बड़ी चिन्ता की बात है। आखिर यूपी में हर प्रकार का अपराध सर चढ़कर क्यों बोल रहा है?''

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इस घटना के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले लोगों को संरक्षण देने और उन्हें न्यायसंगत ठहराने के राजनीतिक रूप से प्रेरित रवैये की वजह से ऐसे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं।

इस बीच, जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जख्मी बालिका को रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। विवेचना के दौरान अगर उसकी बहनों पर भी जानबूझकर हमला किया जाना साबित होता है, तो उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\