देश की खबरें | भदोही में सड़क दुर्घटना के बाद दलित व्यक्ति पर हमला किया गया, बंधक बनाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र में 20 वर्षीय एक दलित व्यक्ति की मोटरसाइकिल के एक अन्य दुपहिया वाहन से टकरा जाने के बाद उससे कथित तौर पर मारपीट की गई, उसे जातिसूचक अपशब्द कहे गए और उसे बंधक बना लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

भदोही, 23 मार्च उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र में 20 वर्षीय एक दलित व्यक्ति की मोटरसाइकिल के एक अन्य दुपहिया वाहन से टकरा जाने के बाद उससे कथित तौर पर मारपीट की गई, उसे जातिसूचक अपशब्द कहे गए और उसे बंधक बना लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने रविवार को कहा, ‘‘10 मार्च को बेरवा पहाड़पुर के पास गलत दिशा में मोटरसाइकिल चला रहे ऋषभ पांडे नामक व्यक्ति ने प्रयागराज के हंडिया स्थित अपने घर जा रहे दलित समुदाय के संगम लाल गौतम की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि गौतम का आरोप है कि दुर्घटना के बाद उसे जाति सूचक अपशब्द कहे गए, पीटा गया और उसके बाद उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया।

उन्होंने बताया कि ऋषभ पांडे ने दुर्घटना में उसकी मोटरसाइकिल को हुए नुकसान के लिए गौतम से 20,000 रुपए भी मांगे।

मांगलिक ने बताया कि गौतम ने इस घटना की सूचना किसी तरह अपने ताऊ एवं ग्राम प्रधान नारायण दास गौतम तक पहुंचाई, जिन्होंने पुलिस की आपातकालीन सेवा से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने गौतम को मुक्त कराकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को गौतम की शिकायत के आधार पर कोइरौना थाने में ऋषभ पांडे, पवन पांडे और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दलित अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड