देश की खबरें | मुस्लिम युवक से शादी के मामले में अपने बयान से पलटी दलित युवती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुस्लिम युवक से शादी करने के मामले में दलित युवती ने शुक्रवार को अपने बयान से पलटते हुए कहा कि आरोपी उसे झांसा देकर शादी का पंजीकरण कराने अदालत लेकर गया था।

बलिया (उत्तर प्रदेश), 30 जुलाई मुस्लिम युवक से शादी करने के मामले में दलित युवती ने शुक्रवार को अपने बयान से पलटते हुए कहा कि आरोपी उसे झांसा देकर शादी का पंजीकरण कराने अदालत लेकर गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय दलित लड़की को दिलशाद अहमद नामक मुस्लिम युवक से शादी करने के मामले में आज पुलिस ने बलिया की फास्ट ट्रैक अदालत में पेश किया था।

मामले के विवेचना अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि लड़की ने बयान दिया है कि उभांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव के दिलशाद अहमद ने गत 25 जुलाई को झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया था। उसके बाद वह उसे लेकर 28 जुलाई को बलिया अदालत गया ताकि उसके शादी का पंजीकरण हो सके।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला कथित 'लव जिहाद' से जुड़ा नहीं है।

गौरतलब है कि जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय दलित युवती को लेकर इसी थाना क्षेत्र के पड़री गांव का निवासी दिलशाद बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में शादी का पंजीकरण कराने गया था। उस वक्त युवती बुरका पहने थी। कचहरी में मौजूद करणी सेना के कार्यकर्ताओं को शक हुआ तो उन्होंने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी और लड़की को नाबालिग बताते हुए इसे 'लव जिहाद' करार दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लोग लड़की को हिंदू दलित बताते हुए उसके परिजन को बुलाने और युवक को धमकाते हुए उसे थाने ले जाने की बात कहते दिख रहे हैं। वीडियो में लड़की कह रही है कि वह अपनी मर्जी से शादी करने आयी है। आरोप है कि इसके बावजूद करणी सेना के कार्यकर्ता युवक और युवती को जबरन बलिया शहर कोतवाली ले गये और वहां भी जमकर हंगामा किया।

थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी दिलशाद को अपनी अभिरक्षा में रखकर पूछताछ कर रही है। लड़की के कलमबंद बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होगी।

विवेचना अधिकारी शर्मा ने बताया कि आरोपी दिलशाद को एक महीने पहले उभांव पुलिस ने देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात लड़की के पिता की शिकायत पर उभांव थाने में दिलशाद के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पिता की शिकायत है कि दिलशाद ने शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री का गत 25 जुलाई को अपहरण कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू