विदेश की खबरें | तीन भारतीय शांति सैनिकों को मरणोपरांत ‘डैग हैमरस्कॉल्ड मेडल’, राजदूत कंबोज ने प्राप्त किया सम्मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पिछले साल ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले तीन भारतीय शांति सैनिकों को बृहस्पतिवार को मिले सम्मान ‘डैग हैमरस्कॉल्ड मेडल’ को प्राप्त किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, 25 मई संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पिछले साल ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले तीन भारतीय शांति सैनिकों को बृहस्पतिवार को मिले सम्मान ‘डैग हैमरस्कॉल्ड मेडल’ को प्राप्त किया।

यह पदक उन संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जिन्होंने असाधारण साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और शांति के लिए बलिदान देकर खुद की एक अलग पहचान बनाई।

पिछले साल संयुक्त राष्ट्र के तहत सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले तीन भारतीय शांति सैनिक उन 103 सैन्य, पुलिस और असैन्य शांति सैनिकों में शामिल हैं, जिन्हें मरणोपरांत उनकी सेवा और कर्तव्य के सर्वोच्च बलिदान के लिए एक प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया गया।

तीन भारतीयों में सीमा सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह और संवाली राम विश्नोई शामिल हैं, जिन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संगठन स्थिरीकरण मिशन के साथ काम किया और शाबर ताहेर अली इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन में कार्यरत थे।

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अंतरराष्ट्रीय दिवस के मद्देनजर बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित एक समारोह में कंबोज ने ‘डैग हैमरस्कॉल्ड मेडल’ प्राप्त किया।

पिछले 75 वर्षों में, संयुक्त राष्ट्र ने बीस लाख से अधिक शांति सैनिकों को दूसरे देशों में मदद करने के लिए भेजा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\