जरुरी जानकारी | डी-मार्ट का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 17.5 प्रतिशत बढ़कर 774 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट का स्वामित्व और परिचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17.45 प्रतिशत बढ़कर 773.68 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसे सामान्य वस्तुओं और परिधानों की बिक्री में सुधार से मदद मिली।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट का स्वामित्व और परिचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17.45 प्रतिशत बढ़कर 773.68 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसे सामान्य वस्तुओं और परिधानों की बिक्री में सुधार से मदद मिली।

एवेन्यू सुपरमार्केट्स ने शेयर बाजार को दी सुचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 658.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की परिचालन आमदनी जून तिमाही में 18.57 प्रतिशत बढ़कर 14,069.14 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 11,865.44 करोड़ रुपये था।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स का जून तिमाही में कुल खर्च 18.62 प्रतिशत बढ़कर 13,056.61 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कुल आमदनी 18.54 प्रतिशत बढ़कर 14,110.74 करोड़ रुपये हो गई।

परिणाम पर एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नेविल नोरोन्हा ने कहा, “जून तिमाही के दौरान सामान्य माल और परिधान से योगदान में सुधार जारी रहा और यह सकल मार्जिन में वृद्धि में दिखता है।”

तिमाही के दौरान, डी-मार्ट ने छह स्टोर खोले हैं। इससे 30 जून, 2024 तक इनकी कुल संख्या 371 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी