विदेश की खबरें | डी-डे दिग्गज और टिकटॉक स्टार ‘पापा जेक’ लार्सन का 102 साल की उम्र में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वर्ष 1944 में जर्मनी द्वारा नॉरमैंडी पर धावा बोले जाने के दौरान उनकी ओर से हो रही गोलीबारी में लार्सन बच गए थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वर्ष 1944 में जर्मनी द्वारा नॉरमैंडी पर धावा बोले जाने के दौरान उनकी ओर से हो रही गोलीबारी में लार्सन बच गए थे।

लार्सन सोशल मीडिया मंच टिकटॉक पर द्वितीय विश्व युद्ध के अपने अनुभव को साझा करते थे, जिससे टिकटॉक पर उनके 12 लाख फॉलोअर्स हो गए थे।

लार्सन की पोती मैक्केला लार्सन ने उनके (जेक लार्सन) के सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे प्यारे पापा जेक का 17 जुलाई को 102 साल की उम्र में निधन हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि पापा कहते थे कि वह आप सभी से बहुत प्यार करते थे।’’

20 दिसंबर, 1922 को मिनेसोटा के ओवाटोना में जन्मे लार्सन 1938 में नेशनल गार्ड में भर्ती हुए थे। हालाँकि उन्होंने अपनी उम्र के बारे में झूठ बोला था क्योंकि उस समय उनकी उम्र सिर्फ़ 15 साल थी। जनवरी 1942 में उन्हें विदेश भेज दिया गया और उत्तरी आयरलैंड में तैनात किया गया। वे ऑपरेशन सार्जेंट बन गए और नॉरमैंडी पर आक्रमण की योजना बनायी।

वह मित्र देशों की उन सेनाओं में शामिल थे जिन्होंने 6 जून, 1944 को डी-डे के दिन नॉरमैंडी के तट पर हमला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Middle East Conflict Escalates: तेहरान पर इजरायल के बड़े हमले, ईरान को दी चेतावनी- ‘हमले और बढ़ेंगे’, जानें ताजा हालात