देश की खबरें | चक्रवात ‘निसर्ग’ विदर्भ में दबाव के क्षेत्र में बदला, और कमजोर होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चक्रवात ‘निसर्ग’ मुंबई के करीब अलीबाग तक पहुंचा लेकिन इसने महानगर को प्रभावित नहीं किया और अब यह महाराष्ट्र में पश्चिमी विदर्भ में दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और फिर कमजोर पड़ जायेगा । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जियो

मुंबई, चार जून चक्रवात ‘निसर्ग’ मुंबई के करीब अलीबाग तक पहुंचा लेकिन इसने महानगर को प्रभावित नहीं किया और अब यह महाराष्ट्र में पश्चिमी विदर्भ में दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और फिर कमजोर पड़ जायेगा । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चक्रवात निसर्ग ने बुधवार को यहां से करीब 110 किलोमीटर दूर अलीबाग के समीप दस्तक दी लेकिन पहले से ही कोविड-19 से जूझ रहे देश के आर्थिक केंद्र पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: गर्भवती हथिनी की हत्या पर केंद्र सरकार संख्त, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले-भारतीय संस्कृति पटाखे खिलाने और मारने की नहीं है.

विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘गहरे दबाव का क्षेत्र पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ते हुए चार जून को भारतीय समयानुसार साढ़े पांच बजे पश्चिमी विदर्भ (महाराष्ट्र) में दबाव के क्षेत्र में बदल गया और आज शाम तक यह कम दबाव के क्षेत्र के रूप में कमजोर पड़ जाएगा।’’

महाराष्ट्र के तटीय जिलों में बुधवार दोपहर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचने के बाद यह चक्रवात शाम में कमजोर पड़ गया।

यह भी पढ़े | मेघालय में COVID-19 से 2 और संक्रमित, राज्य में कुल संक्रमितों की सख्या हुई 33.

पड़ोसी तटीय जिलों रायगढ़ और पालघर में इस तूफान का असर पड़ा। वहां तेज हवाएं चली, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठी। तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में छह से आठ फुट ऊंची लहरें उठीं।

कुछ स्थानों पर आवासीय अपार्टमेंट की छतों पर लगी टिन की छतें उखड़ गई और कई पेड़ तथा बिजली के खंभे भी उखड़ गए।

अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ जिले में चक्रवात से बचने के लिए घर जा रहे 58 वर्षीय व्यक्ति पर बिजली का ट्रांसफॉर्मर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि पुणे जिले में अलग-अलग घटनाओं में मकान ढहने से 65 वर्षीय महिला और 52 वर्षीय शख्स की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\