देश की खबरें | चक्रवात ‘बुरेवी’ हुआ कमजोर, मौसम विभाग ने केरल के सात जिलों के लिए जारी ‘रेड अलर्ट’ वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मौसम विभाग ने चक्रवात ‘बुरेवी’ के कमजोर होने के कारण राज्य के सात जिलों के लिए जारी ‘रेड अलर्ट’ वापस ले लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, चार दिसंबर केरल में मौसम विभाग ने चक्रवात ‘बुरेवी’ के कमजोर होने के कारण राज्य के सात जिलों के लिए जारी ‘रेड अलर्ट’ वापस ले लिया है।

चक्रवात ‘बुरेवी’ के प्रभाव से होने वाली बारिश और क्षति की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया था।

यह भी पढ़े | Maharashtra MLC Election Results 2020: महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को मिली जीत, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अरुण लाड ने मारी बाजी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार देर रात एक बुलेटिन जारी कर ‘रेड अलर्ट’ वापस ले लिया और राज्य के 10 जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया।

आईएमडी ने शुक्रवार सुबह जारी बुलेटिन में कहा कि अगले छह घंटे में दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा और रामानाथपुरम तथा तमिलनाडु से सटे थूथुकुडी जिलों को पार कर जाएगा। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में कोरोना वायरस वैक्सीन पर की चर्चा.

आईएमडी ने कहा, ‘‘अगले 12 घंटे के दौरान चक्रवात के और कमजोर होने की संभावना है।’’

मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

इस बीच, तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को नौ उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है।

हवाईअड्डा के निदेशक सी वी रविंद्रन ने पीटीआई- को बताया, ‘‘विमानों का परिचालन शुक्रवार शाम छह बजे तक के लिए स्थगित किया गया है और सभी उड़ानों के समय में बदलाव किए गए हैं। स्थिति के आकलन के लिए दिल्ली से समीक्षा बैठक की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी