देश की खबरें | पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में साइकिल रैली निकाली: दिग्विजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोत्तरी के विरोध में बिना अनुमति लिये साइकिल रैली निकालकर प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ यहां टी टी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भोपाल, 25 जून पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोत्तरी के विरोध में बिना अनुमति लिये साइकिल रैली निकालकर प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ यहां टी टी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में स्थापित 750-बेड वाले COVID केयर सेंटर का किया निरीक्षण: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्यसभा सदस्य सिंह (73) ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के साथ पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में केन्द्र एवं मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ बुधवार को आयोजित प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत यहां रोशनपुरा चौराहे से लिंक रोड नंबर—एक स्थित मुख्यमंत्री के वर्तमान निवास तक साइकिल रैली निकाली थी।

टी टी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस साइकिल रैली को लिंक रोड नंबर—एक स्थित मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचने से पहले ही आधे रास्ते में अपेक्स बैंक के सामने रोक लिया गया था, क्योंकि उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान इतनी बड़ी तादात में भीड़ इकट्ठा करने के लिए अनुमति नहीं ली थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक हजार मंदिरों की 'विश्व हिंदू परिषद' कर रही हैं मदद.

उन्होंने कहा कि बाद में सिंह के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में हुई बेहताशा बढोत्तरी पर बुधवार को केन्द्र एवं मध्य प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि मध्य प्रदेश में पूरे देश में सबसे महँगा पेट्रोल है और भारतीय इतिहास में पहली बार डीज़ल दिल्ली में पेट्रोल से महँगा हुआ है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण राज्य के राजस्व संग्रहण में आई कमी तथा कोरोना वायरस संबंधी व्यवस्थाओं के लिए 12 जून को पेट्रोल एवं डीजल में एक—एक रूपये अतिरिक्त कर की वृद्धि की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\