देश की खबरें | नोएडा में साइबर ठग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में पुलिस ने शनिवार को एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया और उसके पास से 52 हजार रुपए नकद, पांच मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि बरामद किए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 24 अक्टूबर नोएडा में पुलिस ने शनिवार को एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया और उसके पास से 52 हजार रुपए नकद, पांच मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि बरामद किए।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क की पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के आधार पर मथुरा के अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि कुमार ऑनलाइन डाटा खरीद कर, भोले-भाले लोगों को ऋण देने का लालच देता है तथा उनसे मोबाइल फोन से बात करके उनसे अपने खाते में सर्विस चार्ज, फाइल चार्ज आदि के नाम पर पैसे जमा करवा लेता है।

यह भी पढ़े | Devendra Fadnavis Corona Positive: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी.

उन्होंने बताया कि ग्राहकों को विश्वास दिलाने के लिए यह कागजों पर फर्जी मोहर लगाकर भेज देता। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थान बदलकर लोगों को फोन करता है, तथा उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे अपने खाते में ले लेता है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 52 हजार रुपए नकद, पांच मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप, चेक बुक, मोहर तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। इससे पूर्व भी आरोपी विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़े | Mumbai: ऑनलाइन क्लास के दौरान जवाब न दे पाने पर महिला ने बेटी को घोपी पेंसिल और बेरहमी से की पिटाई.

इस बीच सेक्टर 78 में रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 30,760 धोखाधड़ी करके निकाल लिया। पीड़ित ने थाना सेक्टर 49 में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराया है। वही ऐसी ही एक शिकायत सेक्टर 117 के एक निवासी ने भी दर्ज करायी है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड