देश की खबरें | संसदीय समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक प्रमुख संसदीय समिति की बैठक में ‘‘साइबर सुरक्षा और साइबर/सफेदपोश अपराधों (व्हाइट कॉलर क्राइम) की बढ़ती घटनाओं’’ का मुद्दा विचार-विमर्श के केंद्र में था।

नयी दिल्ली, एक जून एक प्रमुख संसदीय समिति की बैठक में ‘‘साइबर सुरक्षा और साइबर/सफेदपोश अपराधों (व्हाइट कॉलर क्राइम) की बढ़ती घटनाओं’’ का मुद्दा विचार-विमर्श के केंद्र में था।

सांसदों ने उद्योग के विशेषज्ञों से धोखाधड़ी ऋण ऐप सहित गैरकानूनी गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं के बारे में पूछा।

सूत्रों ने बताया कि वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्यों ने साइबर अपराध में विभिन्न प्रवृत्तियों और जोखिमों को कम करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, के बारे में विशेषज्ञों की राय जानी।

विभिन्न फिनटेक फर्म और सार्वजनिक नीति समूहों के वरिष्ठ अधिकारी उन उद्योग हितधारकों में शामिल थे, जिन्होंने समिति के समक्ष अपनी बात रखी।

बैठक में प्रतिनिधित्व करने वाली फर्म में चेस इंडिया, रेजरपे, फोनपे, सीआरईडी और क्यूएनयू लैब्स के साथ-साथ एक प्रमुख व्यापार निकाय नैसकॉम और भारत में तकनीकी उद्योग के चैंबर ऑफ कॉमर्स शामिल थे।

संसदीय समिति की अध्यक्षता लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा ने की और इसमें पी. चिदंबरम, सौगत रॉय, सुशील मोदी और अमर पटनायक सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\