देश की खबरें | जयपुर में पुलिस कर्मियों के लिए ‘साइबर सुरक्षा डिप्लोमा’ पाठ्यक्रम शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने में दक्ष बनाने के लिए नौ माह का ऑनलाइन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।

जयपुर, एक मई जयपुर में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने में दक्ष बनाने के लिए नौ माह का ऑनलाइन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।

इस पाठ्यक्रम की शुरुआत सोमवार को राज्‍य के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने की।

मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस कर्मियों की तकनीकी दक्षता पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस ‘डिप्लोमा पाठ्यक्रम’ से पुलिसकर्मियों में तकनीकी दक्षता बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

मिश्रा ने इस पाठ्यक्रम के लिए चयनित 50 पुलिस कर्मियों को बधाई दी और कहा कि इससे उनका साइबर ज्ञान बढ़ेगा।

सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस कर्मियों की आवश्‍यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह साइबर सुरक्षा डिप्लोमा पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।

पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध व सुरक्षा) डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड