देश की खबरें | साइबर पुलिस कश्मीर ने नसरल्ला के मारे जाने के बाद भड़काऊ पोस्ट करने के खिलाफ चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साइबर पुलिस कश्मीर ने लेबनान में इजराइली हमलों में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला के मारे जाने के मद्देनजर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को घाटी में सांप्रदायिक या गुटीय तनाव को बढ़ावा देने के खिलाफ शनिवार को चेतावनी दी।

श्रीनगर, 29 सितंबर साइबर पुलिस कश्मीर ने लेबनान में इजराइली हमलों में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला के मारे जाने के मद्देनजर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को घाटी में सांप्रदायिक या गुटीय तनाव को बढ़ावा देने के खिलाफ शनिवार को चेतावनी दी।

इसने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक परामर्श में कहा, ‘‘हमने देखा है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और सांप्रदायिक पोस्ट किए जा रहे हैं, जो सांप्रदायिक सद्भाव को खतरे में डाल रहे हैं। हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करने या उसमें शामिल होने से बचें।’’

पुलिस ने भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने या साझा करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

इसने कहा, ‘‘शांति भंग करने के उद्देश्य से सांप्रदायिक, भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने या साझा करते हुए पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आइए, हम कश्मीर की एकता और शांति बनाए रखने के लिए मिलकर काम करें।’’

हिजबुल्ला प्रमुख के मारे जाने के तुरंत बाद श्रीनगर और बडगाम जिलों के शिया बहुल इलाकों में स्वतःस्फूर्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

हालांकि सड़कों पर विरोध प्रदर्शन अब तक शांतिपूर्ण रहे हैं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन भड़काऊ सामग्री पोस्ट किए जाने की खबरें आई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\