महिला अपनी Underwear में छिपा कर लाई ऐसी चीज के उड़ गए अधिकारियों के होश, 30 लाख है मूल्य
सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर अरेबिया विमान से शरजाह से आई एक महिला के पास से 618.40 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसे वह अंडरगारमेंट में छिपा कर ला रही थी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
जयपुर, 29 दिसंबर सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर अरेबिया विमान से शरजाह से आई एक महिला के पास से 618.40 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसे वह अंडरगारमेंट में छिपा कर ला रही थी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
सीमा शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त बी बी अटल ने बताया कि बुधवार सुबह 3.20 पर शरजाह से आई एयर अरेबिया विमान में सवार एक महिला की जांच में अंडरगारमेंट में छुपाया कर लाया गया 618.40 ग्राम वजन का सोना जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि जब्त सोने की शुद्धता 99.50 प्रतिशत है और इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख 64 हजार 172 रूपये आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि सोना सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
कुंज
संबंधित खबरें
अंडरगारमेंट्स में 1 किलो सोना छिपाकर लाई महिला, दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने ऐसे पकड़ा
Mumbai Airport पर DRI की बड़ी कार्रवाई! क्लीनिंग स्टाफ से पकड़ा 1.2 किलो Gold Powder, दो आरोपी गिरफ्तार
2200 करोड़ सट्टा कांड का मुख्य आरोपी दुबई से गिरफ्तार, एसएमसी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया
'शादी का तोहफा' या कुछ और? DK शिवकुमार का बयान, गोल्ड स्मगलिंग केस में गृहमंत्री परमेश्वर पर ED की कार्रवाई के बीच नया मोड़
\