जरुरी जानकारी | चालू खाते का घाटा 2021-22 में बढ़कर 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी ब्रोकरेज कंपनी बार्कलेज ने भारत के लिये 2021-22 में चालू खाते के घाटे (सीएडी) के अनुमान को बढ़ाकर 60 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया है, जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.9 प्रतिशत है। देश में नवंबर के दौरान व्यापार घाटे के रिकॉर्ड 23.27 अरब डॉलर पर पहुंचने के बीच यह अनुमान बढ़ाया गया है।

मुंबई, दो दिसंबर विदेशी ब्रोकरेज कंपनी बार्कलेज ने भारत के लिये 2021-22 में चालू खाते के घाटे (सीएडी) के अनुमान को बढ़ाकर 60 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया है, जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.9 प्रतिशत है। देश में नवंबर के दौरान व्यापार घाटे के रिकॉर्ड 23.27 अरब डॉलर पर पहुंचने के बीच यह अनुमान बढ़ाया गया है।

इससे पहले, बार्कलेज ने पहले चालू वित्त वर्ष के लिए 45 अरब डॉलर के सीएडी का अनुमान जताया था।

बुधवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार नवंबर, 2021 के दौरान निर्यात सालाना आधार पर 26.5 फीसदी बढ़कर 29.88 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। वही आयात भी 57.2 प्रतिशत बढ़कर 53.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया जिससे व्यापार घाटा 23.27 अरब डॉलर हो गया है।

बार्कलेज की रिपोर्ट के अनुसार देश का आयात और निर्यात के बीच अंतर यानी व्यापार घाटा बढ़ रहा है और अस्थिर बना हुआ है। ऐसा कमजोर निर्यात और घरेलू गतिविधियों में वृद्धि तथा जिंसों की ऊंची कीमतें के कारण हो रहा है।

वही कच्चे तेल की कीमतों में हालिया सुधार से घाटे की प्रवृत्ति को हल्का समर्थन मिल सकता है। औसत आधार पर स्थायी व्यापारिक घाटा प्रति माह लगभग 16 से 17 अरब डॉलर का है, जिससे सीएडी दो प्रतिशत के करीब रह सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि वर्तमान स्थिति के आधार सीएडी सालाना आधार पर तीन फीसदी के करीब चल रहा है। छोटी अवधि में कुछ कटौती को ध्यान में रखते हुए हम अपने सीएडी पूर्वानुमान को बढ़ाकर 60 अरब डॉलर कर रहे हैं। यह जीडीपी का 1.9 प्रतिशत है। पहले यह अनुमान 45 अरब डॉलर का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\