खेल की खबरें | कुरेन का परीक्षण ‘नेगेटिव’ आया, अभ्यास पर लौटेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के आलराउंडर सैम कुरेन का कोरोना वायरस के लिये किया गया परीक्षण शुक्रवार को ‘नेगेटिव’ आया और अब वह अभ्यास पर लौट सकते हैं।

साउथम्पटन, तीन जुलाई इंग्लैंड के आलराउंडर सैम कुरेन का कोरोना वायरस के लिये किया गया परीक्षण शुक्रवार को ‘नेगेटिव’ आया और अब वह अभ्यास पर लौट सकते हैं।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि यह 22 वर्षीय क्रिकेटर एक या दो दिन में अभ्यास पर लौट जाएगा।

यह भी पढ़े | कैंसर से पीड़ित डिंको सिंह कोविड-19 से उबरे, इम्फाल में अस्पताल से घर पहुंचे.

कुरेन बीमार पड़ने के बाद एजिस बॉउल में होटल के अपने कमरे में ही पृथकवास पर हैं। उनका गुरुवार को परीक्षण किया गया था।

ईसीबी ने बयान में कहा ,‘‘ सर्रे के आलराउंडर सैम कुरेन बीमार पड़ गये थे लेकिन अब ठीक हैं। बीमार होने के कारण वह आज समाप्त हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में नहीं खेल पाये। वह एजिस बाउल में अपने कमरे पर पृथकवास पर है। ’’

यह भी पढ़े | मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाजी में धार लाने के लिए फॉर्महाउस पर जमकर बहा रहे हैं पसीना, देखें वीडियो.

इसमें कहा गया है, ‘‘वह अगले 24 से 48 घंटे के अंदर अभ्यास पर लौटेंगे और टीम चिकित्सक उन पर करीबी नजर रखेंगे। ’’

कुरेन का रविवार को टीम के अन्य साथियों के साथ कोविड-19 के लिये एक अन्य परीक्षण किया जाएगा।

इंग्लैंड को आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\