Udaipur Curfew Update: उदयपुर में सोमवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील

उदयपुर में सोमवार को कर्फ्यू में सुबह आठ बजे से 12 घंटे की ढील दी गई है. जिले में दो लोगों ने मंगलवार को एक दर्जी कन्हैयालाल की हत्या कर दी थी, जिसके बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था.

(Photo Credits: PTI)

उदयपुर/जयपुर, 4 जुलाई : उदयपुर में सोमवार को कर्फ्यू में सुबह आठ बजे से 12 घंटे की ढील दी गई है. जिले में दो लोगों ने मंगलवार को एक दर्जी कन्हैयालाल की हत्या कर दी थी, जिसके बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था. मंगलवार शाम को ही शहर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था. उदयपुर के जिलाधीश ताराचंद मीणा ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 12 बजे तक निलंबित किया गया है और सेवाओं को बहाल करने का निर्णय स्थिति की समीक्षा के बाद किया जायेगा.

उन्होंने बताया, ‘‘ सोमवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक दी गई है. स्थिति पूरी तरह सामान्य है.’’ भाजपा के निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी को सोशल मीडिया पर समर्थन देने के लिये दर्जी कन्हैया लाल की पिछले सप्ताह रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद नाम के दो लोगों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शहर में तनाव हो गया था जिसके बाद कर्फ्यू लगाया गया था. यह भी पढ़ें : एकेजी सेंटर, कांग्रेस कार्यालयों पर हमलों को लेकर स्थगन प्रस्ताव पर केरल विधानसभा करेगी चर्चा

दोनों आरोपियों को वारदात के कुछ घंटों बाद राजसमंद के भीम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था. बृहस्पतिवार रात को दर्जी कन्हैया की दुकान की टोह लेने (रेकी) और हत्या की साजिश में शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया था. चारों अभी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड