देश की खबरें | बीड जिले में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगाया गया, इंटरनेट सेवा ठप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले के कई हिस्सों में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी होने के बाद सोमवार शाम कर्फ्यू लगा दिया गया। दो विधायक और राज्य के एक पूर्व मंत्री प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर, 30 अक्टूबर महाराष्ट्र के बीड जिले के कई हिस्सों में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी होने के बाद सोमवार शाम कर्फ्यू लगा दिया गया। दो विधायक और राज्य के एक पूर्व मंत्री प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के बीड में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गयी है।

जिलाधिकारी दीपा मुढोल मुंडे ने बीड शहर और जिले में नेताओं की संपत्तियों को निशाना बनाते हुए की गयी हिंसा और आगजनी की कई घटनाओं के बाद कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार बीड जिले के कई हिस्सों में मराठा समुदाय को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देने की मांग के समर्थन में आंदोलन एवं भूखहड़ताल जारी है।

इसमें कहा गया है कि 29 अक्टूबर आधीरात से आंदोलन तेज हो गया जब जिले में बसों तथा सरकारी अधिकारियों के सरकारी वाहनों को फूंका जाने लगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत