देश की खबरें | गड़बड़ी की खबर के बाद कुछ केंद्रों पर सीयूईटी रद्द किया गया : यूजीसी प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) प्रमुख एम. जगदीश कुमार ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)- स्नातक के आयोजन में ‘‘गड़बड़ी’’ की खबरों और संकेतों का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई।

नयी दिल्ली, सात अगस्त विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) प्रमुख एम. जगदीश कुमार ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)- स्नातक के आयोजन में ‘‘गड़बड़ी’’ की खबरों और संकेतों का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई।

कुमार ने कहा कि प्रक्रिया में ‘‘जानबूझकर गड़बड़ी’’ करने में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया में गड़बड़ी की खबर और संकेत थे। एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) तुरंत हरकत में आई और ऐसी संभावना वाले केंद्रों में परीक्षाओं को रद्द और स्थगित किया। प्रक्रिया में जानबूझकर गड़बड़ी करने में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

यूजीसी प्रमुख ने कहा, ‘‘छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई। एनटीए लगातार छात्रों के साथ सपंर्क में है ताकि उन्हें बदलावों से अवगत कराया जा सके।’’

कुछ छात्रों को परीक्षा स्थलों से लौटाने संबंधी खबरों पर कुमार ने कहा कि कुछ केंद्रों के कर्मचारियों को छात्रों के साथ अधिक सहानुभूति दिखानी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिक संख्या में स्कूल शिक्षकों को तैनात किया जा रहा है क्योंकि उनके पास छात्रों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करने का अधिक अनुभव होता है। एनटीए द्वारा किए गए प्रयासों और सुधारात्मक कदमों के चलते हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सीयूईटी-स्नातक का सहज संचालन सुनिश्चित होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\