खेल की खबरें | सीएसए सदस्य परिषद ने इंग्लैंड श्रृंखला के पहले अंतरिम बोर्ड नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के सदस्य परिषद ने अपने फैसले से पलटते हुए इंग्लैंड दौरे से पहले नौ सदस्यीय अंतरिम बोर्ड को नियुक्त करने की मंजूरी दे दी।

जोहानिसबर्ग, 17 नवंबर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के सदस्य परिषद ने अपने फैसले से पलटते हुए इंग्लैंड दौरे से पहले नौ सदस्यीय अंतरिम बोर्ड को नियुक्त करने की मंजूरी दे दी।

इससे एक दिन पहले सदस्य परिषद ने तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए इसे रद्द कर दिया था।

यह भी पढ़े | MPL Kit Sponsor of Team India: टीम इंडिया की जर्सी पर अब एमपीएल आएगा नजर, बीसीसीआई ने तीन साल के लिए बनाया किट स्पॉन्सर.

बोर्ड से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ सीएसए के कार्यवाहक अध्यक्ष, रिहान रिचर्ड्स ने आज पुष्टि की कि सदस्य परिषद ने सीएसए के भविष्य के लिए अंतरिम बोर्ड को मंजूरी दे दी है। इसमें उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में साफ तरीके से बताया गया है।’’

उन्होंने बताया , ‘‘ सदस्य परिषद और अंतरिम बोर्ड प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद हर कोई आपसी सहयोग से इसे आगे बढ़ने के पक्ष में है जिसमें प्रासंगिक कानूनी ढांचे का पालन किया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Mohammad Sozib Dies by Suicide: बांग्लादेश के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी मोहम्मद शोजिब ने की खुदकुशी.

खेलमंत्री नाथी एमथेथवा द्वारा गठित अंतरिम बोर्ड अगले तीन महीने तक सीएसए के प्रशासनिक कार्यों को देखेगा।

सीएसए सदस्य परिषद ने इससे पहले अंतरिम बोर्ड को मंजूरी देने से मना कर दिया था जिसके बाद एमथेथवा ने बोर्ड की मान्यता रद्द करने की धमकी दी थी।

इंग्लैंड की टीम 27 नवंबर से शुरू होने वाली तीन टी-20 मैचों और इतने ही एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू