देश की खबरें | क्रूज मादक पदार्थ मामला: सुनील पाटिल बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई एसआईटी के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्रूज मादक पदार्थ मामले के संबंध में सुनील पाटिल अपना बयान दर्ज कराने के लिए रविवार शाम मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, सात नवंबर क्रूज मादक पदार्थ मामले के संबंध में सुनील पाटिल अपना बयान दर्ज कराने के लिए रविवार शाम मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई की भाजपा युवा इकाई के पूर्व अध्यक्ष मोहित भारतीय ने सुनील पाटिल पर क्रूज मादक पदार्थ प्रकरण का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया है।

अधिकारी ने बताया कि पाटिल एक निजी कैब में आजाद मैदान थाने पहुंचे और बाद में दक्षिण मुंबई स्थित एसआईटी कार्यालय गए।

उन्होंने कहा कि पाटिल ने रविवार शाम लगभग छह बजकर 15 मिनट पर एसआईटी कार्यालय में प्रवेश किया जिनका बयान एसआईटी का नेतृत्व कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त मिलिंद खेतले पाटिल दर्ज करेंगे।

मुंबई तट के पास पिछले महीने क्रूज पोत पर कथित मादक पदार्थ जब्ती मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों पर लगे धन वसूली के प्रयासों के आरोपों की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने एसआईटी गठित की है। इस मामले में एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि एसआईटी पहले ही एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल का बयान दर्ज कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\