देश की खबरें | पर्यावरण संरक्षण के लिए 22 लाख पौधे लगाएगा सीआरपीएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 22 लाख पौधे लगाएगा।

जियो

नयी दिल्ली, चार जून केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 22 लाख पौधे लगाएगा।

बल ने पर्यावरण संरक्षण की अपनी जिम्मेदारी के तहत यह फैसला किया है।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में आज कोरोना के 127 नए मामले सामने आए : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीआरपीएफ के प्रवक्ता एवं उप महानिरीक्षक मोसेस दिनाकरण ने कहा, ‘‘बल पर्यावरण संबंधी चिंताओं को लेकर हमेशा सजग रहा है। अपने इस दायित्व के तहत हमने देशभर में अपनी सभी इकाइयों में 22 लाख पौधे लगाने का फैसला किया है।’’

अधिकारी ने बताया कि बल ने 40 से अधिक समूह केंद्रों में केंचुए द्वारा निर्मित खाद बनाने के तरीके को अपनाकर अपशिष्ट प्रबंधन पहल की है। इसके अलावा कई इकाइयों में मलजल उपचार संयंत्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू और कश्मीर: कालाकोट इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड में एक आतंकी ढेर.

उन्होंने बताया कि बल जल संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहा है और छत्तीसगढ़ जिले के दंतेवाड़ा जिले में तैनात 195वीं बटालियन ने नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय लोगों के लिए वर्षा जल संचयन और पीने योग्य पानी का प्रबंध कर उदाहरण पेश किया है।

अधिकारी ने बताया कि बल ने हरित पहल के तहत अब से बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाले वाहन खरीदने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\