देश की खबरें | सीआरपीएफ ने अपने महानिदेशक की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसे ही देने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने नये प्रमुख जी पी सिंह की वीआईपी सुरक्षा सीआईएसएफ से अपने पास स्थानांतरित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने नये प्रमुख जी पी सिंह की वीआईपी सुरक्षा सीआईएसएफ से अपने पास स्थानांतरित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्र सरकार ने 19 जनवरी को सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया था और उनके इसी सप्ताह कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

वर्ष 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिंह फिलहाल असम के पुलिस महानिदेशक हैं।

सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ ने अपने नए महानिदेशक की सुरक्षा को सीआईएसएफ के पास से अपने पास स्थानांतरित करने के लिए गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी है।

एनआईए और एसपीजी में काम कर चुके सिंह को पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की जेड श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा प्राप्त है, तथा देश के बाकी हिस्सों में उन्हें वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि असम पुलिस में उनके व्यापक कार्य और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में उनके कार्यकाल के कारण राष्ट्र विरोधी तत्वों से संभावित खतरों के मद्देनजर कुछ साल पहले उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू