देश की खबरें | क्राउली बेहतरीन खिलाड़ी दिखता है : गांगुली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जाक क्राउली की प्रशंसा के पुल बांधते हुए इस युवा को ‘बेहतरीन खिलाड़ी’ करार दिया जिन्होंने साउथम्पटन में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 267 रन की शानदार पारी खेली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अगस्त भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जाक क्राउली की प्रशंसा के पुल बांधते हुए इस युवा को ‘बेहतरीन खिलाड़ी’ करार दिया जिन्होंने साउथम्पटन में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 267 रन की शानदार पारी खेली।

क्राउली ने अपने आठवें टेस्ट मैच में शनिवार को साथी शतकवीर जोस बटलर (152 रन) के साथ रिकार्ड साझेदारी के दौरान दोहरा शतक जमाया। इससे इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान पर टेस्ट श्रृंखला जीतने के करीब पहुंच गयी है। 22 साल के क्राउली की 392 गेंद की इस पारी ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाड़ियों के सर्वकालिक शीर्ष स्कोर में 10वें स्थान पर पहुंचा दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा हौसला, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां.

गांगुली ने ट्वीट किया, ‘‘इंग्लैंड को तीसरे नंबर पर क्राउली के रूप में बहुत अच्छा खिलाड़ी मिल गया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह बेहतरीन खिलाड़ी दिखता है। उन्हें नियमित रूप से सभी प्रारूपों में खेलते हुए देखने की उम्मीद करूंगा। ’’

यह भी पढ़े | ISIS Terrorist Abu Yusuf Arrested: आतंकी अबू यूसुफ के पिता ने कहा उसे एक बार माफ कर दें, दोबारा गलती करने पर कुछ भी करें.

बेन स्टोक्स पारिवारिक कारणों से अपने देश न्यूजीलैंड लौट गये हैं जिससे उन्हें तीसरे और अंतिम टेस्ट में खेलने का मौका मिला। क्राउली ने भी इस मौके का फायदा उठाकर दोहरे शतक से इंग्लैंड की टीम में तीसरे नंबर के नियमित बल्लेबाज के लिये दावा पेश कर दिया है।

उनकी बटलर के साथ पांचवें विकेट के लिये 359 रन की भागीदारी टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से रिकार्ड है और यह सर्वश्रेष्ठ साझेदारियों में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\