देश की खबरें | आलोचकों को गांधी के प्रासंगिक पहलुओं पर नजर डालने की जरूरत : गुहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहासकार एवं लेखक रामचंद्र गुहा ने कहा कि महात्मा गांधी की आलोचना भले ही कई लोग करते हों, लेकिन उनके कुछ स्थायी प्रासंगिक पहलू हैं, जिन पर आलोचकों को आज के समय में ध्यान देना चाहिए।

नयी दिल्ली, छह मार्च इतिहासकार एवं लेखक रामचंद्र गुहा ने कहा कि महात्मा गांधी की आलोचना भले ही कई लोग करते हों, लेकिन उनके कुछ स्थायी प्रासंगिक पहलू हैं, जिन पर आलोचकों को आज के समय में ध्यान देना चाहिए।

यहां ‘द इटिनरीज ऑफ ए हिस्टोरियन’ कार्यक्रम में समाजशास्त्री नंदिनी सुंदर से हुई बातचीत में गुहा ने कहा, “गांधी अपने जीवनकाल में सभी के थे, जीवन के बाद वह किसी के नहीं हैं। गांधी पहचान की राजनीति से परे हैं। वह एक सार्वभौमिक हस्ती हैं। दुनिया के कई हिस्सों में उन्हें मान्यता एवं स्वीकार्यता हासिल है।”

उन्होंने कहा, “भले ही कई भारतीय उनकी आलोचना करते हों, लेकिन गांधी के कुछ स्थायी प्रासंगिक पहलू हैं। मैं चाहता हूं कि उनके कुछ आलोचक इन पहलुओं पर ध्यान दें, खासकर आज के समय में।”

गुहा ने कहा कि गांधी ने आधुनिक काल के किसी भी भारतीय की तुलना में मौजूदा पर्यावरण संकट का ज्यादा सटीक और मार्मिक अनुमान लगाया था।

यह बातचीत एक इतिहासकार और गांधी की जीवनी के लेखक के तौर पर गुहा के अनुभवों के साथ-साथ क्रिकेट और पारिस्थितिकी पर उनके लेखन एवं एक लेखक के रूप में उन्हें प्रभावित करने वाले लोगों पर केंद्रित थी।

इसका आयोजन ‘ए सुटेबल एजेंसी’ और दिल्ली के लोकप्रिय विरासत उद्यान सुंदर नर्सरी द्वारा शुरू की गई ‘सुटेबल कन्वरसेशन’ श्रृंखला के तहत किया गया था, जिसका मकसद पढ़ने के शौकीन शहर के लोगों को कुछ बेहतरीन लेखकों और साहित्यकारों तक पहुंच उपलब्ध कराना है।

कुछ पुराने किस्सों को साझा करते हुए गुहा ने प्राथमिक शोध के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे छिपे और अनछुए तथ्यों को खोजने की खुशी तथा विषयों की गहराई में दर्ज पहलुओं को तलाशने की जिज्ञासा ने उन्हें एक लेखक के रूप में आगे बढ़ाया है।

गुहा के मुताबिक, क्रिकेट और गांधी पर उनका काम उनकी खुद की दिलचस्पी का नतीजा है।

उन्होंने इतिहासकारों को व्यापक दर्शकों को ध्यान में रखते हुए लेखन की सलाह दी। गुहा ने कहा कि विद्वानों के लिए यह अहम है कि वे खुद को किसी विशिष्ट राजनीतिक दल, स्कूल या शिक्षक से न जोड़ें।

कार्यक्रम में ‘ए सुटेबल एजेंसी’ की संस्थापक हेमाली सोढ़ी ने कहा, “पिछले कुछ महीनों में ‘ए सुटेबल एजेंसी’ ने ‘सुटेबल कन्वरसेशन’ के शानदार आयोजन के लिए सुंदर नर्सरी के साथ साझेदारी की है। ‘सुटेबल कन्वरसेशन’ भारत के कुछ सबसे दिग्गज लेखकों और उभरती आवाजों की राय सामने लाने वाली रोमांचक श्रृंखला है।”

श्रृंखला के पिछले सत्रों में मनु पिल्लई, श्रेयना भट्टाचार्य, स्निग्धा पूनम, विलियम डेलरिंपल और माया जसनॉफ शिरकत कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी