देश की खबरें | मोदी को शिकायती पत्र लिखने वाले ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक कार्यों में सरकारी अधिकारियों द्वारा 40 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की शिकायत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करने वाले एक सिविल ठेकेदार के खिलाफ गंगावती ग्रामीण पुलिस ने कथित आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया है।

कोप्पल (कर्नाटक), 15 मई सार्वजनिक कार्यों में सरकारी अधिकारियों द्वारा 40 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की शिकायत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करने वाले एक सिविल ठेकेदार के खिलाफ गंगावती ग्रामीण पुलिस ने कथित आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया है।

करातगी तालुक पंचायत के कार्यकारी अधिकारी डी. मोहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह मई को येरिस्वामी कुंतोजी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया है। यह बात हाल में सामने आई है।

ठेकेदार येरिस्वामी ने सार्वजनिक कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन की मांग सरकारी अधिकारियों द्वारा किये जाने के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था।

मोहन ने शिकायत में कहा कि कथित अनियमितताएं 17 अप्रैल, 2021 से 17 जून, 2021 तक हुईं। इसमें कहा गया है कि येरिस्वामी के विजयलक्ष्मी एंटरप्राइजेज को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मुस्तूर गांव में ठोस अपशिष्ट निपटान इकाई के लिए सामग्री की आपूर्ति करने का काम सौंपा गया था।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि गांव के तकनीकी सहायक विष्णु कुमार नाइक को काम की गुणवत्ता की निगरानी करनी थी।

शिकायत में कहा गया है कि हालांकि, बीच में कभी-कभी, येरिस्वामी ने ‘फोनपे’ के माध्यम से नाइक को कथित तौर पर कुछ भुगतान किया, जो मोहन के अनुसार, आपराधिक विश्वासघात है।

गौरतलब है कि येरिस्वामी ने तीन मई को मीडिया से कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर उन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है, जिन्होंने उनके द्वारा किए गए सार्वजनिक कार्यों के लिए 40 प्रतिशत कमीशन का भुगतान करने के लिए कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू