देश की खबरें | पंजाब में बच्चों व महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में गिरावट आई: एनसीआरबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में 2021 की तुलना में 2022 में गिरावट देखी गई, जबकि राज्य में अपराध की वारदातों में मामूली वृद्धि हुई।

चंडीगढ़, चार दिसंबर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में 2021 की तुलना में 2022 में गिरावट देखी गई, जबकि राज्य में अपराध की वारदातों में मामूली वृद्धि हुई।

'भारत में अपराध-2022' शीर्षक वाली यह रिपोर्ट राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय एजेंसियों से एकत्र की गई जानकारी पर आधारित है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय दंड संहिता और विशेष व स्थानीय कानून (एसएलएल) के तहत पंजाब में दर्ज अपराध के कुल मामले 2021 में 73,581 थे जो मामूली रूप से बढ़कर 2022 में 73,625 हो गए।

इसमें कहा गया है कि हत्या से संबंधित घटनाएं 2021 में 723 थीं, जो 2022 में घटकर 670 हो गईं। रिपोर्ट के अनुसार, अपहरण के मामलों में 7.44 प्रतिशत की गिरावट आई। राज्य में हिंसक अपराध के मामले भी घटकर 2022 में 6,230 हो गए, जो 2021 में 6,322 थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि 2022 में महिलाओं के अपहरण के 1,478 मामले, बलात्कार और हत्या के तीन मामले, दहेज के लिए हत्या के 71 और तेजाब हमले के दो मामले दर्ज हुए। पंजाब में 2022 में बलात्कार के 517 मामले सामने आए।

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में 2.42 फीसदी की गिरावट आई है। 2021 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 2,556 जबकि 2022 में 2,494 मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\