प्रिया सरोज से विवाह करेंगे रिंकू सिंह, सपा सांसद के पिता ने बताई पहली मुलाकात की स्टोरी

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. प्रिया के पिता और केराकट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि उनके परिवार ने अलीगढ में रिंकू के पिता से दोनों के विवाह के बारे में बात की है और दोनों पक्ष इसके लिये राजी हैं.

प्रिया सरोज, रिंकू सिंह (फोटो: एक्स)

जौनपुर . लखनऊ, 20 जनवरी: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. प्रिया के पिता और केराकट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि उनके परिवार ने अलीगढ में रिंकू के पिता से दोनों के विवाह के बारे में बात की है और दोनों पक्ष इसके लिये राजी हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक कोई सगाई या रोका नहीं हुआ है. तीन बार के सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि उनकी बेटी और रिंकू की मुलाकात एक दोस्त के जरिये हुई जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं.

यह भी पढें: Rishabh Pant Named LSG New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाया ऋषभ पंत को नया कप्तान

उन्होंने कहा ,‘‘ रिंकू और प्रिया एक दूसरे को साल भर से अधिक समय से जानते हैं. दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन विवाह के लिये परिजनों की रजामंदी जरूरी थी. दोनों परिवार इस शादी के लिये राजी हैं.’’

उन्होंने बताया कि संसद सत्र खत्म होने के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जायेगी. सगाई लखनऊ में होगी. रिंकू 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलेंगी जिसके बाद वह आईपीएल भी खेलेंगे. सूत्रों के अनुसार दोनों परिवार अलीगढ की ओजोन सिटी में रिंकू के घर पर मिले और शगुन तथा तोहफों के आदान प्रदान से रिश्ता पक्का किया.

प्रिया सरोज वाराणसी की रहने वाली है और लंबे समय से सपा से जुड़ी हैं. वह जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से पिछले साल लोकसभा चुनाव जीतीं. सुप्रीम कोर्ट की पूर्व वकील प्रिया ने 2022 विधानसभा चुनाव में अपने पिता के लिये चुनाव प्रचार भी किया था. दिल्ली यूनिवर्सिटी से कला स्नातक प्रिया ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून में डिग्री ली.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट