खेल की खबरें | क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार और एस मेघना कोविड पॉजिटिव, भारत से रवाना नहीं हो सकीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज एस मेघना और आलराउंडर पूत्रा वस्त्रकार कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं और उन्हें शुक्रवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पूर्व भारत में ही रुकने को बाध्य होना पड़ा।

बर्मिंघम, 26 जुलाई भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज एस मेघना और आलराउंडर पूत्रा वस्त्रकार कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं और उन्हें शुक्रवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पूर्व भारत में ही रुकने को बाध्य होना पड़ा।

भारतीय टीम रविवार सुबह बर्मिंघम के लिए रवाना हुई लेकिन ये दो खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जा पाईं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इससे पहले टीम की एक सदस्य के पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। खेलों से पहले टीम ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ट्रेनिंग की।

महिला क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहा है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘वस्त्रकार और मेघना कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं और यह रवानगी से पहले हुआ। दोनों खिलाड़ी भारत में ही हैं।’’

बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘‘नियमों के अनुसार नेगेटिव आने पर ही दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ सकती हैं।’’

मौजूदा स्थिति को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों के आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में खेलने की संभावना नहीं है। भारत को दूसरा मैच 31 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और टीम अपना अंतिम लीग मैच तीन अगस्त को बारबडोस के खिलाफ खेलेगी।

फाइनल सहित सभी मुकाबले एजबेस्टन में खेले जाएंगे।

आयोजकों ने कहा है कि सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

भारतीय टीम मंगलवार को अपने पहले ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लेंगी।

टीम के रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने के बारे में कहा, ‘‘हमें काफी बार इसे अनुभव करने का मौका नहीं मिलता इसलिए इसे लेकर उत्सुक हैं। उद्घाटन समारोह हम सभी के लिए विशेष अनुभव होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\