T20 World Cup 2024: महेंद्र सिंह धोनी, युवराज समेत क्रिकेट जगत ने दी टीम इंडिया को बधाई

भारत के पहले टी20 विश्व चैम्पियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की जमकर तारीफें की हैं . धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 विश्व कप जीता था .

Rohit-Virat Bromance (Photp: X)

नयी दिल्ली, 29 जून : भारत के पहले टी20 विश्व चैम्पियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की जमकर तारीफें की हैं . धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 विश्व कप जीता था . धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ विश्व कप चैम्पियन 2024 . मेरी दिल की धड़कनें तेज हो गई थी . शांतिचित्त होकर, आत्मविश्वास बनाये रखकर शानदार प्रदर्शन किया . देश में और दुनिया भर में सभी भारतीयों की ओर से विश्व कप घर लाने की बधाई . जन्मदिन के शानदार उपहार के लिये धन्यवाद .’’

धोनी अगले महीने 43 वर्ष के हो जायेंगे . सोशल मीडिया पर टीम की जीत को लेकर प्रतिक्रियायें कुछ इस तरह रही . राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण : ‘‘टीम इंडिया को टी20 विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई . टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ और अपराजेय टीम . पांच ओवर बाकी रहते जो हालात थे, उसके बाद इस तरह का शानदार प्रदर्शन . हर खिलाड़ी बधाई का पात्र है .’’ स्पिनर और 2011 विश्व कप विजेता रविचंद्रन अश्विन : ‘‘हम चैम्पियन बन गए .’’ पूर्व कप्तान और पूर्व कोच अनिल कुंबले :‘‘ बधाई टीम इंडिया . शानदार जीत ’’ यह भी पढ़ें : Rahul Dravid On Team India: विश्व कप जितने के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया के लिए कही बड़ी बात

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह :‘‘ ये मेरा इंडिया . हम चैम्पियन है . टीम पर गर्व है .’’ 2011 वनडे विश्व कप जीत के नायक युवराज सिंह : ‘‘आखिर तुमने कर दिखाया . हार्दिक पंड्या तुम हीरो हो . जसप्रीत बुमराह एक ओवर में भारत को मैच में लौटाया . रोहित शर्मा के लिये बहुत खुश हूं . दबाव में शानदार कप्तान . कोहली, द्रविड़ और पूरी टीम को बधाई .सूर्या ने क्या कैच लपका .’’ सचिन तेंदुलकर : चक दे इंडिया सौरव गांगुली : रोहित शर्मा और टीम को बधाई . क्या शानदार जीत . बुमराह का शानदार प्रदर्शन . विराट, अक्षर , हार्दिक सभी ने अच्छा खेला . राहुल द्रविड़ और सहयोगी स्टाफ को बधाई .’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\