खेल की खबरें | इस सप्ताह एक टी20 टूर्नामेंट के जरिये आस्ट्रेलिया में क्रिकेट की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों पर लगी रोक के दो महीने बाद आस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की वापसी इस सप्ताह के आखिर में डारविन में एक टी20 टूर्नामेंट के जरिये होगी ।

मेलबर्न, चार जून कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों पर लगी रोक के दो महीने बाद आस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की वापसी इस सप्ताह के आखिर में डारविन में एक टी20 टूर्नामेंट के जरिये होगी ।

सीडीयू टॉप एंड टी20 राउंड राबिन टी20 टूर्नामेंट में 15 टीमें भाग लेंगी जो छह से आठ जून तक खेला जायेगा । इसमें मैदान पर 500 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी चूंकि डारविन में 21 मई के बाद से कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है ।

यह भी पढ़े | वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित की टीम, तीन खिलाड़ियों ने दौरा करने से किया इनकार.

टूर्नामेंट में डारविन प्रीमियर ग्रेड के सात क्लब और एक आमंत्रण एकादश होगी जिसमें नार्दर्न टेरिटरी की एशिया कप प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे ।

कोरोना महामारी से पहले 13 मार्च को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था । इसके बाद से क्रिकेट दुनिया भर में बंद है ।

यह भी पढ़े | George Floyd Death: 'ब्लैक लाइव्स मैटर' को लेकर दिया बयान, कहा- क्रिकेट भी नस्लवाद से परे नहीं, मैने भी झेला है.

नार्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी जोएल मौरिसन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘खेल में आये अभूतपूर्व व्यवधान के बाद अब क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाने का यह सुनहरा मौका है ।पिछले कुछ महीने दुनिया भर में काफी कठिन रहे । उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के जरिये क्रिकेटप्रेमियों को खुशी का मौका मिलेगा ।’’

टूर्नामेंट के चुनिंदा मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मायक्रिकेट फेसबुक पेज पर भी की जायेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\