BBL 2023: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बीबीएल मैचों की संख्या करेगा कम, खिलाड़ियों के मिलेगा आईएलटी20 में खेलना का मौका-

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) घरेलू टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में मैचों की संख्या कम करने की तैयारी में है जिसके बाद देश के अधिक खिलाड़ियों को क्रिस लिन और मार्कस स्टोइनिस की राह पर चल कर यूएई में होने वाले आईएलटी20 में खेलने का मौका मिलेगा.

बिग बैश लीग ( Photo Credit: Twitter)

सिडनी, 7 जनवरी : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) घरेलू टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (BBL) में मैचों की संख्या कम करने की तैयारी में है जिसके बाद देश के अधिक खिलाड़ियों को क्रिस लिन और मार्कस स्टोइनिस की राह पर चल कर यूएई में होने वाले आईएलटी20 में खेलने का मौका मिलेगा. ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की एक रिपोर्ट के अनुसार सीए आगामी सत्र में बीबीएल के मैचों की संख्या को 61 से घटाकर 43 करने की कोशिश कर रहा है.

ऐसे होने पर यह लीग 26 जनवरी के आसपास खत्म हो जाएगी और इससे देश के कई खिलाड़ियों के लिए यूएई टी20 लीग में खेलने का द्वार खुल जायेगा. लिन ने एडीलेड स्ट्राइकर्स (बीबीएल टीम) के लिए 11 मैच खेलने का करार किया है वह इसके बाद आईएलटी20 टीम गल्फ जायंट्स के साथ जुड़ने के लिए यूएई रवाना हो जायेंगे. दूसरी ओर स्टोइनिस ने शारजाह वॉरियर्स के साथ करार किया है. यह भी पढ़ें : Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत के दाएं घुटने के लिगमेंट का मुम्बई में ऑपरेशन हुआ- रिपोर्ट

इस रिपोर्ट के मुताबिक 13 जनवरी से 12 फरवरी तक होने वाले आईएलटी20 में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के 15 क्रिकेटरों से संपर्क किया गया था. एसीए (ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का संघ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोड ग्रीनबर्ग ने शुक्रवार को ‘एसईएन रेडियो’ से कहा, ‘ कई बार कम चीजों से आपको फायदा हो सकता है. मैचों की संख्या कम होने से हर मैच पर अधिक ध्यान दिया जायेगा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs England, 3rd Test Day 3 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Australia vs England, 3rd Test Day 3 Adelaide Weather & Pitch Report: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश डालेगी विघ्न या खिलाड़ी मचाएंगे तांडव? जानिए एडीलेड का मौसम और पिच रिपोर्ट

Australia vs England, 3rd Test Day 3 Preview: एडिलेड टेस्ट में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बरपाएंगे कहर या इंग्लैंड के गेंदबाज करेंगे तख्ता पलट, यहां जानें मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

Australia vs England, 3rd Test Day 2 Video Highlights: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, इंग्लैंड ने बनाए 213 रन, यहां देखें हाइलाइट्स

\