देश की खबरें | माकपा यूसीसी मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ लेने के साधन के रूप में कर रही: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर चर्चा के लिए केरल की सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से एक संगोष्ठी आयोजित किए जाने के एक दिन बाद विपक्षी कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगया कि वाम दल इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ और सबसे पुरानी पार्टी को निशाना बनाने के साधन के रूप में कर रहा है।

कोच्चि, 16 जुलाई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर चर्चा के लिए केरल की सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से एक संगोष्ठी आयोजित किए जाने के एक दिन बाद विपक्षी कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगया कि वाम दल इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ और सबसे पुरानी पार्टी को निशाना बनाने के साधन के रूप में कर रहा है।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख और सांसद के सुधाकरन और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन, दोनों ने आरोप लगाया कि वाम दल ने अपने राजनीतिक एजेंडे को लागू करने के लिए संगोष्ठी का दुरुपयोग किया।

सुधाकरन ने कहा कि यूसीसी पर माकपा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रुख में कथित समानता पर चर्चा को रोकने के लिए केरल के एक मंत्री कांग्रेस के खिलाफ खड़े हो गये।

सतीशन ने कहा कि केरल के मंत्री का यह आरोप कि कांग्रेस संगोष्ठी में खलल डालने की कोशिश कर रही थी, इस बात की ओर संकेत करता है कि वाम दल यूसीसी मुद्दे का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पर निशाना साध कर माकपा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, क्या संगोष्ठी के पीछे यही मंशा थी?’’

सतीशन ने कहा कि मंत्री की प्रतिक्रिया कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों का अपमान है।

सतीशन रविवार को मीडिया में राज्य के पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास के उस बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के अन्य शीर्ष नेता भाजपा के ‘एजेंट’ के रूप में काम करते हुए संगोष्ठी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\