देश की खबरें | माकपा ने मोदी पर स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ‘शेखी बघारने’ का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन के दौरान 'शेखी बघारने' का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन के दौरान 'शेखी बघारने' का आरोप लगाया।

येचुरी ने साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रदर्शन को लेकर एक तुलना सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट की।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किये एक पोस्ट में येचुरी ने भारत की अर्थव्यवस्था, मानव विकास सूचकांक और शिशु मृत्यु दर की तुलना अन्य देशों से की।

उन्होंने कहा, ‘‘लालकिले से मोदी के शेखी बघारने को लेकर अन्य देशों के साथ आंकड़ों की तुलना करने की जरूरत है। प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद: भारत 26 देशों में से 24वें स्थान पर है। मानव विकास सूचकांक: 29 देशों में से 26 वे स्थान पर। शिशु मृत्यु दर: 32 देशों में 7वां सबसे खराब स्थान।’’

मोदी ने मंगलवार को अपने भाषण में कहा कि जब हम 2047 में आजादी के 100 साल का जश्न मनाएंगे, तो भारत एक विकसित राष्ट्र होगा।

मोदी ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और वंशवादी राजनीति की ‘तीन बुराइयों’ के खिलाफ संघर्ष शुरू करने, एक बड़ी योजना के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान भी किया और विश्वास जताया कि वह अगले साल लालकिले से राष्ट्र को संबोधित करने के लिए वापसी करेंगे।

अमित धीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड