देश की खबरें | भाकपा के महिला संगठन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की महिला शाखा ‘ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वीमेन्स एसोसिएशन’ (एआईडीडब्ल्यूए) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में व्याप्त स्थिति को लेकर एनएचआरसी को बुधवार को ज्ञापन सौंपा।

नयी दिल्ली, 24 जून भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की महिला शाखा ‘ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वीमेन्स एसोसिएशन’ (एआईडीडब्ल्यूए) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में व्याप्त स्थिति को लेकर एनएचआरसी को बुधवार को ज्ञापन सौंपा।

इस बालिका संरक्षण गृह में 57 लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित पाई गई है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसोसिएशन ने अपने ज्ञापन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने को कहा कि लड़कियों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

आयोग ने मंगलवार को उन मीडिया खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया था जिनमें कहा गया था कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक सरकारी बालिका संरक्षण गृह में 57 बालिकाएं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।

यह भी पढ़े | बीजेपी पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर निर्वाचित.

इन खबरों में कहा गया था कि इन लड़कियों में से पांच गर्भवती हैं और एक एचआईवी पॉजिटिव है। कानपुर जिला प्रशासन ने रविवार को स्पष्ट किया था कि लड़कियां उस समय ही गर्भवती थी जब वे संरक्षण गृह आई थीं।

एसोसिएशन ने ज्ञापन में कहा, ‘‘हमे उम्मीद हैं कि आप वह सब कुछ करेंगे जिससे इन बालिकाओं को न्याय मिल सके और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा के अधिकार की रक्षा हो सके और उन्हें एक सुरक्षित माहौल मिल सके।’’

महिला संगठन ने कहा कि उनकी सदस्यों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंप इस रिपोर्ट की गंभीरता के साथ जांच कराये जाने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\