देश की खबरें | तेलंगाना में माकपा नेता राजैया की कोविड-19 की वजह से मृत्यु हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुन्नम राजैया की कोविड-19 की वजह से मृत्यु हो गई। वह 62 वर्ष के थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, चार अगस्त तेलंगाना में माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुन्नम राजैया की कोविड-19 की वजह से मृत्यु हो गई। वह 62 वर्ष के थे।

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़े | Mumbai Rains: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण बंबई हाई कोर्ट ने टाली ऑनलाइन सुनवाई.

माकपा के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि राजैया की सोमवार देर रात विजयवाड़ा में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उन्होंने विधानसभा में तीन बार (1999, 2004 और 2014) में भद्राचलम सीट का का प्रतिनिधित्व किया था।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan Guest List: मोहन भागवत से लेकर इकबाल अंसारी तक अयोध्या राम मंदिर भूमिपूजन में शामिल होंगे ये लोग.

राजैया को आदिवासियों की समस्याएं उठाने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने सादगी भरा जीवन जीया।

कई मौकों पर उन्हें ऑटोरिक्शा या दोपहिया वाहन से राज्य विधानसभा आते देखा गया।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, भाकपा के पूर्व महासचिव एस सुधाकर रेड्डी और कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने राजैया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\