देश की खबरें | माकपा नेता ए. वी. रसेल का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) नेता ए. वी. रसेल का निधन हो गया है। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कोट्टायम (केरल), 21 फरवरी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) नेता ए. वी. रसेल का निधन हो गया है। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रसेल (63) को पिछले महीने पार्टी की कोट्टायम जिला समिति के सचिव के रूप में फिर से चुना गया था।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कैंसर का उपचार करवा रहे रसेल की चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में सर्जरी हुई थी, और सर्जरी के बाद घर लौटने की तैयारियों के बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
रसेल 1981 में माकपा में शामिल हुए थे और इसके बाद 2006 में उन्होंने चंगनास्सेरी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
वह 2000 से 2005 तक जिला पंचायत के सदस्य रहे और वह चंगनास्सेरी अर्बन बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उन्हें चार जनवरी को एक बार फिर से माकपा के कोट्टायम जिला सचिव के रूप में चुना गया।
सहकारिता एवं पंजीकरण मंत्री वी. एन. वासवन ने रसेल के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)