देश की खबरें | माकपा ने न्यूज पोर्टल के कार्यालय पर छापे की निंदा की, स्वतंत्र मीडिया पर हमला बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा ने एक न्यूज पोर्टल के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों की बुधवार को निंदा की और इसे स्वतंत्र मीडिया पर एक और हमला बताया।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी माकपा ने एक न्यूज पोर्टल के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों की बुधवार को निंदा की और इसे स्वतंत्र मीडिया पर एक और हमला बताया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने धन शोधन मामले में न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’, इसके प्रवर्तकों और कुछ अन्य लोगों से जुड़े कई परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक बयान में कहा, ‘‘स्वतंत्र मीडिया पर एक और हमला हुआ है। माकपा डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के कार्यालय और इसके संपादकों और मालिकों के परिसरों पर छापेमारी की निंदा करती है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ईडी की कार्रवाई स्वतंत्र न्यूज पोर्टल को डराने-धमकाने और उसे दबाने की कोशिश है। ‘न्यूजक्लिक’ किसानों के प्रदर्शन पर विश्वसनीय और व्यापक खबरें दे रही है।’’

माकपा ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार केंद्रीय एजेंसियां का इस्तेमाल स्वतंत्र मीडिया को ‘परेशान’ करने और उसे ‘चुप कराने’ में कर रही है।

वाम दल ने कहा, ‘‘माकपा ‘न्यूजक्लिक’ और उसके प्रबंधन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को रोकने की मांग करती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\