विदेश की खबरें | राष्ट्रपति पद पर चिनफिंग को तीसरे कार्यकाल के लिए अक्टूबर में मंजूरी देने की सीपीसी की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने 16 अक्टूबर को अपना 20वां अधिवेशन करने का प्रस्ताव किया है। इसमें राष्ट्रपति शी चिनफिंग के तीसरे कार्यकाल को मंजूरी दिये जाने की उम्मीद है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 30 अगस्त चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने 16 अक्टूबर को अपना 20वां अधिवेशन करने का प्रस्ताव किया है। इसमें राष्ट्रपति शी चिनफिंग के तीसरे कार्यकाल को मंजूरी दिये जाने की उम्मीद है।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के राजनीतिक ब्यूरो की मंगलवार को हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया है कि पार्टी के पदाधिकारियों की भागीदारी वाला इसका एक पूर्ण सत्र नौ अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। उसमें यह प्रस्ताव रखा जाएगा कि 20वां अधिवेशन बीजिंग में 16 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

चिनफिंग की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक ब्यूरो की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सीपीसी का 20वां अधिवेशन इस नाजुक घड़ी में काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूरी पार्टी और समूचा राष्ट्र हर तरह से एक आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण की दिशा में एक नया सफर शुरू करेगा और दूसरे शताब्दी लक्ष्य की ओर बढ़ेगा।

सीपीसी अपने सभी महत्वपूर्ण अधिवेशन प्रत्येक पांच साल पर आयोजित करती है, जिस दौरान वह सरकार और पार्टी के कार्य की समीक्षा करती है तथा अगले पांच वर्षों के लिए योजनाओं को मंजूरी देती है।

पार्टी की मौजूदा परंपरा के तहत, नेतृत्व और शीर्ष पदाधिकारी हर 10 साल पर बदले जाते हैं।

दस साल का कार्यकाल पूरा होने पर सेवानिवृत्त होने वाले अपने पूर्ववर्तियों के उलट शी चिनफिंग (69) को 20वें अधिवेशन में राष्ट्रपति पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए मंजूरी मिलने की व्यापक स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है। चिनफिंग इस साल पांच साल का अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने वाले हैं।

शी को पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग जैसा शक्तिशाली नेता बताया गया है, जो 1976 में अपनी मृत्यु होने तक सत्ता में बने रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\