देश की खबरें | कोविड महामारी, उसके नए स्वरूपों ने भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली पर अभूतपूर्व दबाव डाला: कोविंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी और कोरोना वायरस के नए स्वरूपों ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली पर अभूतपूर्व दबाव डाला है।

नयी दिल्ली, 23 मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी और कोरोना वायरस के नए स्वरूपों ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली पर अभूतपूर्व दबाव डाला है।

उन्होंने कहा, “इसने (कोविड ने) स्वास्थ्य देखभाल अवसंरचना के सामने असाधारण चुनौतियां पेश की हैं।”

विश्व तपेदिक दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को शुरू करने में हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों ने महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत किया।

कोविंद ने कहा, “मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि टीबी के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए 24 मार्च, 2022 को विश्व तपेदिक रोग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन वर्ष 1882 में, डॉ रॉबर्ट कोच ने टीबी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया की खोज करने की घोषणा की। जिससे इस घातक बीमारी का पता लगाने और इलाज का रास्ता साफ हुआ।”

राष्ट्रपति ने कहा, “कोविड-19 के प्रकोप और कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के उभरने से देश की स्वास्थ्य प्रणाली पर अभूतपूर्व दबाव पड़ा है। इसने स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे के लिए एक असाधारण चुनौती पेश की है।”

उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि महामारी के कारण कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम प्रभावी उपायों को लागू करने के लिए तत्पर था और बदले हुए हालात में देश भर में टीबी रोगियों की इलाज तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इसे अनुकूल बनाया गया था।

कोविंद ने कहा, “मैं भारत टीबी रिपोर्ट 2022 को पेश किए जाने के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं इस अवसर पर उन सभी ‘टीबी चैंपियनों’ को बधाई देता हूं जिन्होंने इस बीमारी से लड़ाई लड़ी है और दूसरों को रास्ता दिखा रहे हैं। आइए हम सभी मिलकर 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लिए काम करें।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड